Poem on River in Hindi- नदी पर कविता

नदी पर कविता- poem on River in Hindi:

Poem on river
poem on river



  नदी की जो यह कल-कल सी धारा,
  बहे जा रही-बहे जा रही |

 ठंडी, गर्मी, धूप ये जो सब,
 बिन कुछ कहे सहे जा रही |

नित-नित आए संघर्षों की,
बड़े दलों से लड़े जा रही |

बिन बोले भी समझ ले बंदे
नदी बहुत कुछ कहे जा रही |1|
poem on river in hindi
poem on river in hindi


 सम-विषम का भेद न करती,
निलय सभी को दिए जा रही |

परोपकारी चादर ओढ़े,
परमार्थ में जिए जा रही |

विष पीकर भी सभी को जीवन,
 दिए जा रही-दिए जा रही |

 बिन बोले भी समझ ले बंदे,
नदी बहुत कुछ कहे जा रही |2|
Poem on river
poem on river in hindi


विषम परिस्थिति में भी जीकर,
सम जीवन को दिए जा रही |

 खुद की छाती छलनी कर के,
जगत उजागर किए जा रही |

मानव तेरे अन्यायों को,
देख ये कैसे सहे जा रही |

 बिन बोले भी समझ ले बंदे
नदी बहुत कुछ कहे जा रही  |3|
Poem on river
poem on river in hindi

धर्म,आस्था की गलियों में,
 पुण्य-प्रताप दिए जा रही |

 कल-कल करती पल-पल क्यों मां,
 अनवरत तू बहे जा रही |

संसार की कालिख को जो,
 बिन कीमत तू लिए जा रही |

धन्य है तू और तेरा अर्पण,
जो भवसागर को दिए जा रही |

 बिन बोले भी समझ ले बंदे
नदी बहुत कुछ कहे जा रही |4|

Written by- SHUBHAM TIWARI SORK


Admin thanks:- आशा है दोस्तों आप इस ब्लॉग को बेहद पसंद करते होंगे| सदा ही  मेरी कोशिश रहती है की मै आगंतुकों के पसंदगी साथ है उनके लिए ज्ञानवर्धक, मोटिवेशन वाले कंटेंट, लेख, कविता लाता रहूँ |
मै इस ब्लॉग में अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करता हूँ फिर भी कोई गलती होती है या आपके मन में कोई बात उठती है तो अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में जरूर दें |

यह भी पढ़े --

1) Chetan bhagat biography       click here

2) motivational line in hindi         click here

3) Poem on mother in hindi        click here

4) Poem on coronavirus              click here

5) Inspirational poem                  click here

ऐसी हि रोचक कविताओं को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

6 टिप्पणियाँ

Thanks for comments!
मै समझता हूं आपने हमारे वेबसाईट के अवलोकन में महत्वपर्ण समय देकर हमारे THE SORK परिवार का मनोबल बढ़ाया है।

आपकी बहुमूल्य टिप्पणी टीम रिव्यू के बाद बहुत जल्द पब्लिश कर दी जायेगी।
THE SORK ब्लॉग में टिपपणीकर्ताओं को लेकर एक TELEGRAM में THE SORK GROUP बनाया गया है आप उसे जरूर ज्वॉइन करें।
इस लिंक पर क्लिक करके ग्रुुप में शामिल हों-
https://t.me/the_sork_group

Thanks and regards
The sork team

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for comments!
मै समझता हूं आपने हमारे वेबसाईट के अवलोकन में महत्वपर्ण समय देकर हमारे THE SORK परिवार का मनोबल बढ़ाया है।

आपकी बहुमूल्य टिप्पणी टीम रिव्यू के बाद बहुत जल्द पब्लिश कर दी जायेगी।
THE SORK ब्लॉग में टिपपणीकर्ताओं को लेकर एक TELEGRAM में THE SORK GROUP बनाया गया है आप उसे जरूर ज्वॉइन करें।
इस लिंक पर क्लिक करके ग्रुुप में शामिल हों-
https://t.me/the_sork_group

Thanks and regards
The sork team

और नया पुराने