Biography of Sushant Singh rajpoot- सुशांत सिंह राजपूत के बारे में

सुशांत सिंह राजपूत

उपनाम- गुड्डू

जन्म- 21 जनवरी 1986

जन्म स्थान- बिहार, पटना, महिदा गांव

पिता- के के सिंह

कैरियर- एक्टिंग

शिक्षा- इंजीनियरिंग

रूचि- पढ़ाई, डांस
Sushant Singh Rajput
Photo credit- instantstories.com by Google


 सुशांत सिंह राजपूत एक यंग,  टैलेंट  और चर्चित एक्टर थे उन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी स्माइल से भी लोगों को दीवाना बनाया था हलांकि सुशांत सिंह का बॉलीवुड तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था फिर भी उन्होंने बड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपना स्थान बनाया|

पढ़िए प्रेरक कविता जो आपको हारने के बाद भी हिम्मत देगी

   पवित्र रिश्ता जैसे मशहूर सीरियल में उन्होंने अहम किरदार निभाया इसी सीरियल की वजह से काफी प्रसिद्ध हुए और उन्होंने फिल्म में जाने का रास्ता भी इसी सीरियल के माध्यम से निकाला|

परिचय-

            सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में एक महिदा गांव के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ| उनके पिता के के सिंह सरकारी अफसर थे उनकी मां उषा सिंह थी| सुशांत सिंह की चार बड़ी बहने हैं सुशांत सबसे छोटे थे उनकी एक बहन क्रिकेटर भी है जिनका नाम मीतू सिंह है| सुशांत का निकनेम गुड्डू था| सुशांत को बचपन से ही डांस करना बहुत अच्छा लगता था कहीं भी डांस करने का मौका मिले तो वह चूकते नहीं थे पढ़ाई में भी बहुत तेज थे| उन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट करेंस हाई स्कूल में की उन्होंने फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड भी जीता हुआ है|

ज़िन्दगी में नया मोड़

              इनकी लाइफ में सब कुछ सही चल रहा था तभी एक दुखद घटना घटी इनकी मां का 2002 में आकस्मिक निधन हो गया जब सुशांत 16 साल के थे सुशांत अपनी मां से बहुत प्यार करते थे| इसके बाद सुशांत का परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में की उसके बाद उन्होंने डिसाइड किया है कि वे इंजीनियरिंग करना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने AIEEE  का एग्जाम दिया और सुशांत इस एग्जाम में 7 वी रैंक लाए जो बहुत बड़ी बात थी| इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया लेकिन जो उनका डांस के प्रति चाह   थी वह बढ़ती ही जा रही थी | इसलिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को बीच में ही ब्रेक कर दिया|

Sushant Singh Rajput
Photo credit-Google photos

इसके बाद डांस के लिए उन्होंने फेमस कोरियोग्राफर श्यामक डावर की क्लास ज्वाइन किया और बहुत ही फोकस के साथ डांस सीखने लगे समझने लगे पर वहां उनके क्लास के कुछ दोस्त बैरी जॉन के एक्टिंग क्लास में जाते थे।एक्टिंग सीखने के लिए सुशांत सिंह को लगा मुझे भी जाना चाहिए।

एक्टिंग सीखने के लिए और उन्होंने एक्टिंग क्लास ज्वाइन किया और कुछ दिनों के बाद उन्हें लगा कि उनके अंदर तो गजब एक्टिंग स्किल है और वह बहुत अच्छा एक्टिंग कर सकते हैं|

उसके बाद जो उनके डांस क्लास के ग्रुप में शामिल कर दिया गया जो डांस ग्रुप बड़े-बड़े कार्यक्रमों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस करते हैं| सुशांत अपने एक्टिंग स्किल को और बेहतर करने के लिए मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई के नादिरा बब्बर के थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया| 6 लड़कों के साथ एक ही कमरे में रहते थे पैसों की दिक्कत भी होती थी थिएटर में एक्ट  के लिए उनको 250 रुपए दिए जाते थे और साथ में ऑडिशन भी देते थे| सुशांत सिंह ने थिएटर में ढाई साल तक काम किया इस दौरान बहुत मुश्किलें आई लेकिन वह घबराएं नहीं आगे बढ़ते गए|

कैरियर-

Photo credit-Google photos

         इसी एक्टिंग के दौरान उनको बालाजी टेली फिल्म की कास्टिंग टीम में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को नोटिस किया और उनको एक टीवी सीरियल " किस देश में है मेरा दिल" के लिए चुना गया |यहां से उनके एक्टिंग की शुरुआत हो गई थी| इसके बाद 2009 में "पवित्र रिश्ता"  नाम के सीरियल में मानव देशमुख नाम का किरदार मिला उनके साथ ही अंकिता लोखंडे जिन्होंने अर्चना का कैरेक्टर निभाया| इसी सीरियल ने सुशांत सिंह की जिंदगी बदल दी| देश के हर घर में पवित्र रिश्ता एक चहेता सीरियल बन गया था और सुशांत मानव देशमुख के नाम से प्रसिद्ध हो गए इसी सीरियल में काम करते-करते रियल लाइफ में सुशांत और अंकिता को प्यार हो गया और वे  रिलेशनशिप में आ गया इस जोड़े को लोग बहुत पसंद करते थे|

पढ़िए राजनीति की घिनौने पहलुओं के बारे में।

           2010 में उन्होंने "जरा नच के दिखा " सीजन 2 में भाग लिया जिसमें उन्होंने अपने डांसिंग प्रतिभा को भी दिखाया | 2010 में "झलक दिखलाजा " 4  में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया| अब यह एक और कदम आगे बढ़ना चाहते थे फिल्म स्टार बनना चाहते थे| इसलिए उन्होंने प्रसिद्ध पवित्र रिश्ता सीरियल को छोड़ दिया और फिल्म मेकिंग का कोर्स करने के लिए फॉरेन चले गए उसके बाद उन्हें पता चला कि अभिषेक कपूर अपने किसी फिल्म के लिए आर्टिस्ट की तलाश कर रहे हैं ऑडिशन ले रहे हैं उन्होंने वहां आकर ऑडिशन दिया और उस फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गए वह फिल्म बन रही थी चेतन भगत की सबसे प्रसिद्ध "three mistake of my lifetime " के ऊपर जिसका नाम " काय पो छे " थी| वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई सुशांत सिंह को बॉलीवुड स्टार की पहचान मिली|

पढ़िए एक पुरुष पर कविता कैसे जीवन के तंज को सहता हैं

      एक समय ऐसा था जब सुशांत के साथ कोई बड़ी हीरोइन काम करने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन काय पो चे  कि सफलता के बाद उनको तुरंत ही दूसरे फिल्म मिली " शुद्ध देसी रोमांस" परिणीति चोपड़ा ने उनके साथ काम किया|

उसके बाद उन्होंने कई फिल्में की और एक फिल्म आई "MS Dhoni" जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया जो महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी| इस फिल्म से सुशांत सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए|

 अफेयर-

 सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर अंकिता लोखंडे के साथ था 6 साल तक ये  लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों लव बर्ड्स की मुलाकात पहली बार ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर ही हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हो गया था।  दोनों के बीच ऐसा गहरा रिश्ता है कि अगर किसी भी फिल्म में सुशांत का किसिंग सीन होता है तो सुशांत यह बात पहले ही अंकिता को बता देते हैं और उनकी हामी होने के बाद ही वे ऐसे सीन को अंजाम देते हैं।इनका रिलेशनशिप 6 साल तक चला इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया|


सुशांत सिंह राजपूत को अवार्ड-


2014

1. प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवार्ड – बेस्ट मेल डेब्यू  -काय पो छे!
2. स्क्रीन अवार्ड  –

बेस्ट मेल डेब्यू  -काय पो छे!


2017

1. स्क्रीन अवार्ड  बेस्ट एक्टर, क्रिटिक्स – एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
2. इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबोर्न –बेस्ट एक्टर – सुशांत सिंह राजपूत


  • अन्तिम समय

मात्र 34 साल की उम्र में मुंबई के बांद्रा में 14 जून को फांसी के फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली|

Admin Thanks:- प्रिय आगंतुक!
मुझे आशा है की इस पेज में प्रस्तुत  सुशांत सिंह राजपूत पर प्रस्तुत जीवनी आपके लिए उनके जीवन को समझने के लिए सहायक रही हो।
सदा ही हमारी टीम आपके पसंदीदा content को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित रहती है |
यदि इस blog से सम्बंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में उठ रहे हों तो बेशक़ हमसे संपर्क करें|
धन्यवाद !

यह भी पढ़े:-


1 टिप्पणियाँ

Thanks for comments!
मै समझता हूं आपने हमारे वेबसाईट के अवलोकन में महत्वपर्ण समय देकर हमारे THE SORK परिवार का मनोबल बढ़ाया है।

आपकी बहुमूल्य टिप्पणी टीम रिव्यू के बाद बहुत जल्द पब्लिश कर दी जायेगी।
THE SORK ब्लॉग में टिपपणीकर्ताओं को लेकर एक TELEGRAM में THE SORK GROUP बनाया गया है आप उसे जरूर ज्वॉइन करें।
इस लिंक पर क्लिक करके ग्रुुप में शामिल हों-
https://t.me/the_sork_group

Thanks and regards
The sork team

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for comments!
मै समझता हूं आपने हमारे वेबसाईट के अवलोकन में महत्वपर्ण समय देकर हमारे THE SORK परिवार का मनोबल बढ़ाया है।

आपकी बहुमूल्य टिप्पणी टीम रिव्यू के बाद बहुत जल्द पब्लिश कर दी जायेगी।
THE SORK ब्लॉग में टिपपणीकर्ताओं को लेकर एक TELEGRAM में THE SORK GROUP बनाया गया है आप उसे जरूर ज्वॉइन करें।
इस लिंक पर क्लिक करके ग्रुुप में शामिल हों-
https://t.me/the_sork_group

Thanks and regards
The sork team

और नया पुराने