यदि इंसान एक- दुसरे के मन की बात जान पाता तो क्या होता?- upsc essay topic in hindi

यदि इंसान दूसरे के मन की बात जान पाता? : UPSC essay topic in hindi

Upsc essay topic in hindi, yadi insan kisi ke man ki baat jan pat
Upsc essay topic in hindi

Upsc essay topic in hindi

दोस्तो आज के इस टॉपिक में बहुत ही रोचक और विचारणीय मुद्दे पर लिखा गया है।
सोचिए "यदि इंसान एक- दुसरे के मन की बात जानते तो क्या होता?"
तो आइए दोस्तो समझते है कि संसार में किसी भी स्थिति के दो पहलू होते है - १) सकारात्मक
                       २) नकारात्मक

मित्रो यह हम दोनों ही पहलू पर बात करेंगे। और अंततः आप ही निर्णय ले कर टिप्पणी जरूर करे कि आप इस टॉपिक के सकारात्मक पक्ष की तरह लेते है या नकारात्मक पक्ष।

१) सकारात्मक पक्ष:-

ईश्वर ने इस खूबसूरत दुनिया की रचना की जिसकी सबसे खूबसूरत कृति इंसान है एवं इंसान का सर्वोत्तम गुण इंसानियत( मानवता) है।
             आज एक इंसान दूसरे इंसान के मन की बात सिर्फ उसके विचारों, अभिव्यक्ति एवं उसके शारीरिक हाव-भाव से ही समझ पाता है कई बार उसके वास्तविक स्थिति को नहीं समझ पाता। 
अपनी कल्पना के आधार पर उसके मन:स्थिति का गलत अनुमान लगा लेता है किंतु एक इंसान दूसरे की मन की बात जान पाता तो संभवत: कुछ समस्याओं का समाधान हो सकता।
एवं दूसरे व्यक्ति के वास्तविकता के निकट होता। 

 यदि उस व्यक्ति के भावनाओं, शारीरिक हाव-भाव,  विचारों, संवेदनाओ , मन:स्थिति से वास्तविक उद्देश्य को जान पाता तो शायद इतनी गलतफहमियाँ,  बुराइयां, कड़वाहट नहीं फैली होती।

 आज के इस परिवेश में हर तीसरा-चौथा व्यक्ति अवसाद और तनावपूर्ण जिंदगी जी रहा है यदि हम दूसरे व्यक्ति के मन:स्थिति के वास्तविकता को जान पाते, समझ पाते तो शायद अवसाद व तनावपूर्ण जिंदगी जी रहे व्यक्ति को उससे बाहर निकाल पाते हैं उसकी कोई मदद कर पाते, अभिभावक अपने बच्चों की मन:स्थिति को जान पाते तो उसकी बेहतर मदद कर पाते हैं, शिक्षक अपने छात्रों की वास्तविक मन:स्थिति को जान पाते तो उनकी सहायता कर पाते और उनकी कमियों को दूर कर पाते,
लड़कियां बाहरी परिवेश को भाँप लेती  तो अपनी सुरक्षा बेहतर कर पाती। एक मित्र वास्तविक मित्र व कृत्रिम मित्र की पहचान कर पाता, एक राष्ट्र अपने मित्र राष्ट्र व शत्रु राष्ट्र की मनसा को जान पाता, आतंकवाद का मुद्दा हल हो पाता, आतंकियों को पहचानने में मदद मिलती। 

          यदि किसी व्यक्ति को कोई शंका है कि कोई शत्रु या विरोधी उसके कार्यों में बाधा डाल सकता है तो वह व्यक्ति उस कार्य को गुप्त रूप से करना चाहेगा किन्तु व्यक्ति के वास्तविक मन:स्थिति को जान पाते तो उसके शत्रु  या विरोधी उसके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करते और वह उस कार्य को कभी पूरा नही  कर पाता।

इस तरह दोस्तो सकारात्मक पक्ष को देखे तो एक अनोखी खूबसूरत दुनिया की रचना संभव थी। जहा किसी भी तरह का क्लेश, विषाद, झूंठ नहीं रह पाते। अब आइए समझते है इसके नकारात्मक पहलू को जो आपके निर्णय को पुनः बदल सकने में सक्षम होगा।

२) नकारात्मक पक्ष:- 

दोस्तो अक्सर क्रोध के बारे में कहा जाता है कि इसे जितना हो सके कम करे और क्रोध,आवेश में आकर कोई हरकत ना करे।
चुंकि हम गुस्से में अपने अंदर की दुर्भावना को बिना सोचे समझे समाज को परोस देते है। जिससे ना चाहते हुए भी समाज के दुश्मन बन जाते है। 
जब गुस्से में बोली बाते हमें समाज से अलग कर सकती है तो सोचिए मन में आने वाले अनायास विचार जिन पर किसी का वश नहीं है वह हमारे लिए क्या विश बोएगा। क्योंकि उस वक़्त मेरे मन की बात हर कोई मेरे ना चाहते हुए भी पढ़ लेगा।
इसका नकारात्मक पक्ष यही तक सीमित नहीं है बल्कि इस दुनिया के बहु मूल्यवान रहस्य, जानकारी उन तमाम लोगों तक प्रेषित हो जाएगी जो उसके लिए ०.१% भी हकदार नहीं है।
और जिसका दुरूपयोग सरल हो जायेगा।

ऐसी स्थिति में कभी संतुलित समाज,देश की रचना संभव नहीं होगी।
Upsc essay topic in hindi, yadi insan kisi ke man ki baat jan pata
Upsc essay topic in hindi

अंतिम रस:-

        किंतु किसी व्यक्ति की मन:स्थिति को जानना असंभव है और यह एक आदर्श स्थिति नहीं होगी इससे व्यक्ति के निजता का हनन होता, व्यक्ति के स्वतंत्रता पर अंकुश लग जाता।
       बहरहाल, प्रत्येक सिक्के के दो पहलू होते हैं एक सकारात्मक दूसरा नकारात्मक। जब ईश्वर ने ही मनुष्य की ऐसी रचना की है ऐसा स्वभाव बनाया है,  इसमें ऐसा गुण दिया है दूसरे व्यक्ति के विचारों भावनाओं हाव-भाव से समझ पाते हैं तो उसके मन:स्थिति को जानना अनावश्यक ही है ।ईश्वर  ने  जैसी रचना की है उसे हमें स्वीकार करना चाहिए क्योंकि  यही हमारे पक्ष  में होगा।

Admin Thanks:- प्रिय आगंतुक!
मुझे आशा है की इस पेज में प्रस्तुत लेख आपको बहुत ज्ञानवर्धन लगी हों | यह लेख upsc essay topic है।
सदा ही हमारी टीम आपके पसंदीदा और ज्ञावर्धक content को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित रहती है |
यदि इस blog से सम्बंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में उठ रहे हों तो बेशक़ हमसे संपर्क करें|
धन्यवाद !

यह भी पढ़े:-

Post a Comment

Thanks for comments!
मै समझता हूं आपने हमारे वेबसाईट के अवलोकन में महत्वपर्ण समय देकर हमारे THE SORK परिवार का मनोबल बढ़ाया है।

आपकी बहुमूल्य टिप्पणी टीम रिव्यू के बाद बहुत जल्द पब्लिश कर दी जायेगी।
THE SORK ब्लॉग में टिपपणीकर्ताओं को लेकर एक TELEGRAM में THE SORK GROUP बनाया गया है आप उसे जरूर ज्वॉइन करें।
इस लिंक पर क्लिक करके ग्रुुप में शामिल हों-
https://t.me/the_sork_group

Thanks and regards
The sork team

أحدث أقدم