Rip full form for death in hindi- रिप शब्द का अर्थ

Rip full form for death in hindi- रिप शब्द का अर्थ क्या होता है?

Rip full form in hindi
Credit - pixabay


 हमने अक्सर देखा है कि जब भी किसी के मौत कि खबर आती है तो अधिकतर लोग रिप (RIP) लिखकर भेजने लगते है।

आज कल तो अच्छे - अच्छे पढ़े लिखे लोग भी रिप का बिना सही अर्थ जाने ही इसका प्रयोग बखूबी कर रहे है। जबकि उनको ना तो इसका भाव पता होता है और ना ही इसका पूर्ण नाम।

हमारे आस - पास कुछ ऐसा ट्रेंड हो चला है कि सोशल मीडिया में यदि एक भी कॉमेंट रिप (RIP) का आया तो फिर होड़ सी लग जाती है।


आखिरकार ये रिप(RIP) है क्या?

हमारे आस - पास देखने में आया है कि किसी मृत आत्मा के प्रति रिप लिखने का फैशन सा चल पड़ा है। ऐसा इसलिए हुआ है कि कन्वेंट्री दुस्प्रचार तथा विदेशियों की नकल करने वाली हमारी आदत जोरो से हमें हमारे भारतीय संस्कृति से अलग करती नजर आ रही हैं।

जिनको या तो अपने धर्म की मूल अवधरणा का पता नहीं है या विकृत मानसिकता के हो चुके हैं।


रिप(RIP) शब्द का अर्थ:

वास्तव में रिप(RIP) शब्द का अर्थ होता है - "शांति से आराम करो" यह शब्द उनके लिए उपयोग में लाया जाता है। जिनको कब्र में दफनाया जाता है यदि आप किसी ऐसे मजहब से संबंध रखते है तो बखूबी यह शब्द अपना सकते है। परन्तु यदि आप सनातन संस्कृति से जुड़े है तो आपके लिए इस शब्द का प्रयोग अनुचित रहेगा। क्योंकि इसाई अथवा मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार जब कभी जजमेंट डे या क़यामत का दिन आएगा उस दिन कब्र में पड़े ये सभी मुर्दे जीवित हो जाएंगे।

"Rest in peace" यह लैटिन शब्द Requiescat in Pace से बना हुआ है। जिसका प्रयोग १५ वी सदी के आस पास से माना जाता रहा है। RIP शब्द को बोलने या लिखने का तात्पर्य मरे हुए इंसान की आत्मा को शांति पहुंचाना होता है। जिसके माध्यम से व्यक्ति ईश्वर से प्रार्थना करता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा को शान्ति प्रदान हो।


हिंदुओ को रिप शब्द का प्रयोग क्यो अनुचित है?

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार शरीर नश्वर है तथा आत्मा अमर है इसलिए हिन्दू समाज में शरीर को जला दिया जाता है। अतः उसके rest in peace का सवाल ही नहीं उठता।


रिप शब्द का प्रयोग कौन करें -

यदि आप हिन्दू धर्म के अनुयाई है तो आपके लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने जैसे शब्द सही होंगे परन्तु यदि आप इसाई अथवा मुस्लिम मान्यताओं वालो में से है तो आप रिप शब्द का प्रयोग कर सकते है।


नोट : इस लेख का उद्देश्य समाज में किसी धर्म को लेकर टिप्पणी करना नहीं अपितु सही मायनों वाले सब्दार्थ से अवगत कराना है । वास्तव में हमारी आवाज मानववादी विचारधाराओं वाली होनी चाहिए फिर भी जो कट्टर धर्म के अनुयाई है उनके लिए यह लेख अधिक उपयोगी है।

Admin thanks-  दोस्तों बहुत- बहुत धन्यवाद आपका की आप हमारे इस पेज पर अपना बहुमूल्य समय दिए। मुझे आशा हि आपको यह लेख - "Rip full form for death in hindi- रिप शब्द का अर्थ " बहुत पसंद आया हो।

हमारे मनोबल को बढ़ाने के लिए मै आपसे गुजारिश करता हूं कि अपने दोस्तो तथा परिवारजनों को यह लेख जरूर शेयर करे जिससे कि वह भी इस शब्द का सही अर्थ जान सके।

THE SORK GROUP की अन्य रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़े-



Post a Comment

Thanks for comments!
मै समझता हूं आपने हमारे वेबसाईट के अवलोकन में महत्वपर्ण समय देकर हमारे THE SORK परिवार का मनोबल बढ़ाया है।

आपकी बहुमूल्य टिप्पणी टीम रिव्यू के बाद बहुत जल्द पब्लिश कर दी जायेगी।
THE SORK ब्लॉग में टिपपणीकर्ताओं को लेकर एक TELEGRAM में THE SORK GROUP बनाया गया है आप उसे जरूर ज्वॉइन करें।
इस लिंक पर क्लिक करके ग्रुुप में शामिल हों-
https://t.me/the_sork_group

Thanks and regards
The sork team

أحدث أقدم